फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज की अध्यापिका के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। महिला डिग्री कॉलेज की प्राध्यापिका के जजफार्म स्थित आवास का ताला तोड़कर चोरों ने 60 हजार रुपये और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। प्राध्यापिका के पति की शिकायत पर मुखानी पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जजफार्म निवासी ऋतु सिंह महिला डिग्री कॉलेज की प्राध्यापिका हैं। होली के त्यौहार पर 17 मार्च को ऋतु सिंह अपने पति निर्मल सिंह राणा और बच्चों के साथ बरेली स्थित ससुराल गई थीं। शनिवार को लौटी तो मकान का ताला टूटा था। चोर सात आलमारियों से चार सोने की चैन, पैंडल, दो मंगलसूत्र समेत लाखों के जेवरात और 60 हजार रुपये ले गए। ऋतु सिंह का कहना था कि मकान उनके पिता आरएस मेर का है। वह मायके में रहती हैं, जबकि पति चेन्नई स्थित एक आईटी कंपनी में मैनेजर हैं। पति ने घटना से सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी को अवगत कराया। इसके बाद मुखानी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस इस मामले में मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें