फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रानीबाग क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

Wed, 05 Nov 2025 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रानीबाग और इसके आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


नैनीताल वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा है कि रानीबाग और इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से बार- बार तेंदुआ नजर आ रहा है। तेंदुए की आमद अब आबादी क्षेत्र तक हो गई है। कई बार यह घरों की चहार दिवारी को लांघते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुका है। ऐसे में अधिकतर लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मानव–वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की है। साथ ही गांव के आसपास वन विभाग की गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने अथवा अन्य सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की हैताकि कोई अनहोनी न हो। ज्ञापन देने वालों में दीपक नौगाई, अमित रिनवी, गंगा प्रसाद, धीरज पंत, रवि शाह, आनंद कुंजरवाल आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें