फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाइकें भिड़ीं, फर्नीचर कारोबारी की मौत

Wed, 05 Nov 2025 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम-रुद्रपुर हाईवे पर गौलापार खेड़ा में रात करीब नौ बजे के आसपास दो बाइकों की भिड़ंत में फर्नीचर कारोबारी की मौत हो गई। हादसे में उसका रिश्तेदार भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मूलरूप से बहेड़ी, बरेली निवासी 36 वर्षीय असलम सैफी की खेड़ा चौराहे के पास फर्नीचर की दुकान है। मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर बागजाला स्थित किराये के कमरे पर जा रहा था। उसके साथ रिश्तेदार नासिर व 11 वर्षीय शाहरुख भी थे। दुकान से कमरे पर आते समय वह हेलमेट लाना भूल गए थे इसलिए रास्ते से वापस दुकान की ओर जा रहे तभी हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सिर पर चोट लगने से असलम खून से लथपथ हो गया। नासिर भी गंभीर रूप से घायल हो गया और शाहरुख के हल्की चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूसरी बाइक पर एक युवक सवार था उसे भी चोटें आईं थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह चला गया था। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखें जा रहे हैं। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। सुशीला तिवारी अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डा.अनामिका जोशी ने बताया कि हादसे में घायल युवक का उपचार चल रहा है, असलम को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

-
एक महीने पहले ही खोली थी दुकान
हल्द्वानी। फर्नीचर कारोबारी असलम सैफी बेहद सरल स्वभाव का था। सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि करीब एक महीने पहले ही असलम ने गोलापार खेड़ा में दुकान खोली थी। परिवार में माता पिता के साथ ही पत्नी और आठ साल का पुत्र व छह और पांच साल की दो पुत्रियां हैं। उसकी मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें