हल्द्वानी। महाशिवरात्रि पर पूरा शहर भगवान शिव भक्ति में डूबा नजर आया। शहर के गली-कूचों से लेकर बाहरी इलाकों में स्थित प्राचीन शिवालयों में हर तरफ बम-बम भोले... और हर-हर महादेव... के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी। सुबह चार बजे से ही देर रात तक मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।
फुटकुआं स्थित बेलबाबा मंदिर में सुबसे ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। बेरीपड़ाव स्थित लक्ष्मी मंदिर और रानीबाग के शीतला माता मंदिर में भी भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। नीलियम कॉलोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में मेयर गजराज बिष्ट सहित अन्य श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। गौलापार काली चौड़ मंदिर में इस बार भारी भीड़ देखने को मिली। दर्शन की अभिलाषा लेकर पहुंचे भक्तों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। करीब तीन से चार घंटे लाइन में लगने के बाद लोगों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इसके बावजूद भगवान शिव के जयकारों से लोगों ने थकान को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। काली चौड़ मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए नारायणी सेना ने सेवा दी। वहां अध्यक्ष रुद्राक्ष सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पूरी टीम ने मुस्तैद भीड़ को नियंत्रण करने में अपना योगदान दिया। इसके अलावा हरिद्वार से गंगा जल लेकर आए कावड़ियों ने भी भगवान भोले बाबा का जलाभिषेक किया। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर स्नान करने के बाद लोगों ने शिवालयों में बेलपत्र, धतूरा और दूध अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
-
भक्ति के साथ भंडारों का आयोजन
शहर में नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड और मुखानी क्षेत्र के साथ विभिन्न जगहों पर भंडारों का आयोजन किया गया। कहीं ठंडाई का वितरण हुआ तो कहीं शिव भक्तों को फलाहार दिए जा रहे थे। शाम ढलते ही विशेष आरती के समय सभी शिवालयों में भक्तिमय माहौल बन गया था। छोटे-बड़े सभी मंदिरों में जलाभिषेक व शिव अर्चना के लिए भक्तों में कॉफी उत्साह देखने को मिला।
अरुणोदय संस्था ने सामूहिक शिवार्चन का आयोजन किया
हल्द्वानी। अरुणोदय संस्था एवं अरुणोदय न्यास की ओर से सामूहिक शिवार्चन का आयोजन किया गया। अरुणोदय श्रीमती आनंदी देवी रावत धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भक्तिमय गीतों और भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की। पूजा को मुख्य आचार्य पंडित रमेश चंद्र पांडे ने मंत्रोच्चार स्तुति कर शिव पूजन करायी। शिवार्चन में लतेश मोहन और उनकी पत्नी वंदना मुख्य यजमान रहे। वहां जीवन चंद्र जोशी, महामंत्री बिपिन चंद्र पांडे, जीडी सती, एमबी जोशी, डॉ. दीपा कांडपाल, डॉ. लता कांडपाल आदि मौजूद रहे।
हल्द्वानी रामपुर रोड पर स्थित बेलबाबा मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक करने के लिए भारी
हल्द्वानी रामपुर रोड पर स्थित बेलबाबा मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक करने के लिए भारी