रामनगर। रामनगर के गूलर सिद्ध मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में विशाल मेले का भी आयोजन किया गया। वहीं रामनगर के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
महाशिवरात्रि के अवसर रामनगर के गूलर सिद्ध मंदिर में बाल सुंदरी देवी पर्यावरण सेवा समिति ने विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से बेहतर सुरक्षा इंतजाम किए गए। समिति के सदस्य निशांत पपने ने बताया कि मंदिर में सुबह चार बजे से भक्तों ने पहुंचकर महादेव के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे तक दर्शन के लिए भक्तों की करीब दो किलोमीटर लंबी क़तार लगाई गई। बताया कि श्रद्धालु दूध, बेलपत्र और गंगाजल अर्पित कर शिव आराधना में लीन रहे। वहीं इसके साथ ही रामनगर के अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
फ़ोटो 15 फ़रवरी 02- रामनगर के गूलर सिद्ध मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की क़तार।
-
पूजा अर्चना के साथ मनाएं शिवरात्रि ।गोलापुर नैनीताल । गौलापाार तथा चोरगलिया में मंदिरों में पूजा अर्चना व्रत के साथ महाशिवरात्रि त्योहार हर्षोल्लाह उसके साथ मनाया गया । गौलापार के कुवरपुर कालीचौड मदिंर, सीतापुर के शिव मंदिर में सुबह 6:00 बजे भक्त जनों की लंबी कतारे लग गई दोपहर 2:00 बजे तक श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना हेतु अपनी बारी का इंतजार करते रहे । चोरगलिया के लिए मुख्य बाजार तथा घुसापुर स्थित शिव मंदिर में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गयी। फोटो स0 15 सीजीएलपी2: चोरगलिया मुख्य बाजार में मौजूद श्रद्धालु।
-
शिवालयों में भीड़, लोग कतार में लगे, जलाभिषेक कियानैनीताल।महाशिवरात्रि पर्व के चलते रविवार को शहर व आसपास के शिवालयों में भीड़ रही। लोगों ने कतार में लगकर जलाभिषेक किया। यहां प्राकृतिक रूप से बने गुफा महादेव स्थित मंदिर में रात्रि तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। मंदिर के व्यवस्थापक डा.अनिल मिश्रा ने बताया कि दिन भर मंदि्र में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर में इसके अनुरूप व्यवस्थाएं भी की गई थी। हनुमानगढ़ मंदिर में भी दिन भर मंदिर में जलाभिषेक करने वालों की भीड़ रही। मल्लीताल नयना देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर जलाभिषेक किया। इसके अलवा ठंडी सड़क स्थित शिव मंदिर, सिपाहीधारा, गंगनाथ मंदिर, हिमालय दर्शन स्थित शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। संवाद
........
रवींद्र पांडे रवि