फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर क्या देखें, यह तय करने की जिम्मेदारी परिवार की

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आम्रपाली संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के संघ सर चालक मोहन भागवत अभिभावक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने अपने उद्बोधन का ज्यादातर समय युवा पीढ़ी पर फोकस किया। भागवत ने नशे की चुनौती, बच्चों के संस्कार के लिए अभिभावकों के दायित्व, परिवार, समाज पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर क्या देखा जाना चाहिए? उसे लेकर बच्चों में विवेक उत्पन्न करने की जिम्मेदारी परिवार की होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गृहस्थ आश्रम तीनों आश्रम का आधार है। कुुटुंब वह भी है, जो अपनेपन से जुड़ता है। केवल अपनी नहीं बल्कि समाज की चिंता करनी है। उन्होंने परिवार में संस्कारों की बात के जरिए इशारों- इशारों में मतांतरण की बात भी रखी। कहा कि बच्चों के संस्कारों आदि पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
समाज की भूमिका पर
हल्द्वानी। डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि तिरूपुर नामक स्थान पर बुनकर लोगों के सामने रोजगार को लेकर चिंता और चुनौती थी। इसके लिए उनके लिए समाज के लोग आगे आए। धन से लेकर तकनीकी रूप से एक दूसरे की मदद की गई। इसके बाद बुनकरों के काम की धाक पूरी दुनिया में बढ़ गई।
विज्ञापन

नशे के दुष्परिणाम पर
हल्द्वानी। डॉ. भागवत ने नशे को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि चीन के लोगों को अफीम के जरिए पंगु बनाया गया था। यह प्रयोग हमारे यहां पर हो रहा है। हमारे यहां ड्रग्स भेजी जाती है। उससे लोग लाभ कमाते हैं, उस लाभ का पैसा कहां पर लगता है? यह हम सब जानते हैं।
युवाओं से संवाद पर
हल्द्वानी। डॉ. भागवत ने कहा कि युवाओं को डिटेक्ट नहीं करें बल्कि संवाद करें। मुक्त संवाद करें। कहा कि यह संवाद लगातार कम हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट और बंशीधर भगत भी पहुंचे
हल्द्वानी। आरएसएस सर संघ चालक भागवत को सुनने के लिए केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, प्रदेश के शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी सहित 966 परिवार (2380 लोग) के लोग पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। कार्यक्रम शुरू होने से काफी पहले सेे लोग जुटना शुरू हो गए थे। परिवार प्रबोधन कार्यक्रम से पूर्व आरएसएस के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें