फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ज्योलीकोट से गरमपानी तक हल होगी जाम की समस्या, 12 करोड़ से बनेंगे चार टू-लेन पुल

Fri, 30 Jan 2026 10:04 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

भवाली–अल्मोड़ा–ज्योलीकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार नए टू-लेन पुलों के निर्माण से वाहन चालकों और यात्रियों को जल्द ही जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवाली-अल्मोड़ा-ज्योलीकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों और यात्रियों को जल्द जाम की समस्या से निजात मिलेगी। एनएच विभाग की ओर से 12 करोड़ की लागत से ज्योलीकोट-भूमियाधार के मध्य दो और गरमपानी-दोपाखी के मध्य दो टू-लेन पुलों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।चार टू-लेन पुलों के बनने से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, धारचूला, भवाली, हल्द्वानी और चारधाम की तरफ आने और जाने वाले यात्रियों और सैलानियों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


विभाग की ओर से रामगाढ़ नदी के ऊपर 36 मीटर, दोपाखी के पास 9.3 मीटर और भूमियाधार के पास 15-15 मीटर के दो टू-लेन पुल बनाए जा रहे हैं। एनएच के सहायक अभियंता प्रकाश सिंह रौतेला ने बताया कि चार नए टू लेन पुलों के बनने से जाम से छुटकारे के साथ ही आवाजाही सुगम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें