हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में विश्राम गृह की असुविधाओं को दूर कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने रेस्ट हाउस का निरीक्षण कर वहां कमियां पाई गई थी। इसके चलते तीमारदार यहां आराम करने से बच रहे थे।
एसटीएच के महिला विश्राम गृह के हॉल के ऊपर से सीवर लाइन गुजरते हुए बाहर जा रही थी। इससे हॉल के दरवाजे के पास लीकेज हो रही थी आ और बदबू पूरे परिसर में फैल रही थी। इससे लोगों को असुविधा हो रही थी और महिलाएं भी विश्राम गृह में ठहरने से परहेज कर रही थी। अमर उजाला ने 21 जनवरी के अंक पत्र में समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसका संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने निरीक्षण कर लीकेज को ठीक करवाया। यहां साफ-सफाई भी कराई गई।