गरमपानी (नैनीताल)। खैरना पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाने के लिए रविवार सुबह से अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से आने वाले भारी वाहनों को खैरना में रोके रखा। पुलिस ने रानीखेत की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को रानीखेत सड़क पर और अल्मोड़ा से आने वाले वाहनों एनएच किनारे रोका। बाजार में आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने के चलते जाम लगने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चौकी प्रभारी रमेश पंत, कांस्टेबल दर्शन चौधरी और जगदीश धामी ने बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को हटाकर सड़क पर यातायात सुचारु कराया।