फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है भाकपा माले का एकमात्र लक्ष्य, केंद्र सरकार रौंद रही संविधान: राजा

Mon, 08 Jan 2024 01:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक बरात घर में हुए भाकपा (माले) के दो दिवसीय राज्य सम्मेलन में केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। 
 
विज्ञापन
भाकपा माले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं में माहौल गरमा गया है। हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक बरात घर में हुए भाकपा (माले) के दो दिवसीय राज्य सम्मेलन में केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। 

विज्ञापन


भाकपा माले के केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के चेयरमैन कामरेड राजा बहुगुणा ने कहा कि मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र को रौंदने वाली सरकार है। यह सरकार लोकतंत्र को जेब में रखकर संविधान को किनारे करने की नीति पर चल रही है। लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए पूरे देश में जन गोलबंदी हो रही है।

ये पढ़ें- Road Accident: नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, चार घायल
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2024 के चुनावों में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना आज का सबसे जरूरी कार्यभार है। ऐक्टू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव डिमरी ने कहा, आरएसएस और भाजपा को हमेशा ही धर्मनिरपेक्ष शब्द से एलर्जी रही है। 
विज्ञापन

मोदी सरकार भारत की धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक व्यवस्था को कमजोर करने के लिए हरसंभव तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। सीपीआई के राज्य सचिव जगदीश कुलियाल ने कहा कि वामपंथी एकता को मजबूत करके जनता में व्यापक अभियान चलाते हुए ही भाजपा की फासीवादी सरकार को पीछे धकेला जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें