फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, चार घायल

Mon, 08 Jan 2024 12:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के काशीपुर से नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार शनिवार देर रात अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना में चार लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर से नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार शनिवार देर रात अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार की खाई में गिरने की आवाज पर पॉलीटेक्निक छात्रावास में रह रहे छात्रों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और स्वयं भी मौके पर पहुंचे। घटना में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Weather: कल से बदलेगा मौसम! कड़ाके की ठंड के बीच होगी बारिश और बर्फबारी, अलर्ट जारी

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। बीडी पांडे अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि एक पर्यटक के सिर पर दो टांके आए। तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए है जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायलों को खाई से बाहर निकलने छात्र सरफराज, गोपाल मेहरा, नंदन सिंह रावत, गोपाल सिंह, निवर्तमान सभासद भगवत सिंह रावत भी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें