फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इंदिरा नगर के ट्यूबवेल की मोटर फुंकी

Tue, 21 Apr 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री से लेकर संतरी तक का जोर लगने के बाद भी ट्यूबवेलों में स्टेबलाइजर लगने की प्रक्रिया शासन में हिचकोले खा रही है और जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। अब इंदिरा नगर के ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई। 15 दिनों के भीतर यह छठा ट्यूबवेल है, जिसकी मोटर फुंकी है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र के दौरान हल्द्वानी के नलकूपों में स्टेबलाइजर लगाने की मांग उठी थी। मंत्रियों ने आननफानन में इस्टीमेट मांगा था, लेकिन स्टेबलाइजर 10 माह बाद भी नहीं लग सके हैं। पिछले 15 दिनों में फतेहपुर (लामाचौड़), खाम बंगला, चोरगलिया लाइन नंबर एक, जज फार्म और टीपी नगर की मोटर फुंक चुकी है। रविवार देर रात इंदिरा नगर के ट्यूबवेल की मोटर भी फुंक गई।

 15 हजार लोगों को सोमवार सुबह बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। जल संस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में सात टैंकरों से आपूर्ति कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मोटर ठीक होने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। दूसरी ओर सूत्रों के मुताबिक स्टेबलाइजर की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया ही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें