हल्द्वानी। अमर उजाला और हरि:शरणम जन की ओर से लॉकडाउन में घर पर बैठे छात्र-छात्राओं के लिए खास प्रतियोगिता मैं जागरूक हूं का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के आठवें दिन कई बच्चों ने अपनी प्रविष्टि भेजी।
तीनों वर्गों के प्रथम विजेताओं को 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद उनके पेटीएम या यूपीआई नंबर पर भेज दिया गया है। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में उत्साह है।
अपनी प्रविष्टि अपराह्न तीन बजे से पूर्व व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दें। उसी दिन विजेताओं का परिणाम घोषित कर इनाम की राशि विजेताओं को आनलाइन भेज दी जाएगी। अमर उजाला में विजेताओं की फोटो भी प्रकाशित की जाएगी।
प्रतियोगिता के परिणाम
विजेता
- एक से छह आयु वर्ग: अनिका माथुर, तीन साल, प्ले स्कूल, आदर्श कालोनी हल्द्वानी।
- सात से 10 आयु वर्ग: मैथिली पंत, नौ साल, माउंट सिनाई रामनगर।
- 11 से 15 आयु वर्ग: मोनिका अग्रवाल, 12 साल, चिल्ड्रेन्स एकेडमी, हल्दूचौड़।
इनकी प्रविष्टियों को भी सराहा गया
सूर्यांश चुफाल, साक्षी मेहता, नम्रता साह जोशी, नंदिनी आर्या, विशेष डसीला, अथर्व मनचंदा, ऋषिता चुफाल, राहुल जोशी, शुभाश्री जोशी।
प्रतियोगिता के लिए आज का विषय
मैं जागरूक हूं प्रतियोगिता के तहत आज बच्चों को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर अपने घर की साफ सफाई करते हुए एक स्पष्ट व प्रसन्न तस्वीर भेजनी है।
महान भारत की महान तस्वीर का दृश्य आज देखने को मिला, जब सैकड़ों बच्चे एक ही रंग में अपने घर के सबसे बड़े बुजुर्गों के साथ उनका आशीर्वाद लेते हुए दिखे। इससे सुखद और कुछ नहीं हो सकता। ऐसे शुभ संस्कारों के लिए अमर उजाला को अनेक साधुवाद।
- स्वामी रामगोविंद दास भाईजी, हरि:शरणम जन प्रमुख।
नोट:
प्रतियोगी अपनी प्रविष्टि में अपना पूरा नाम, पता, स्कूल का नाम, आयु, पेटीएम या यूपीआई नंबर साफ साफ अक्षरों में लिखकर दें। इसके अलावा अपनी प्रविष्ट के साथ अपना एक पासपोर्ट साइज का साफ फोटोग्राफ देना होगा। अपनी प्रविष्टि इस व्हाट्सएप नंबर पर भेजें: 7060363436
मैं जागरूक हूं प्रतियोगिता के सात से 10 आयु वर्ग की विजेता: मैथिलीपंत।- फोटो : HALDWANI
मैं जागरूक हूं प्रतियोगिता के एक से छह आयु वर्ग की विजेता: अनिका माथुर।- फोटो : HALDWANI