फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने गुरूद्वारे में मत्था टेका और मंदिर में पूजा अर्चना की

विज्ञापन
नैनीताल के गुरुद्वारे में ले.ज.गुरमीत सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते सभा के प्रबंधक। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में सपरिवार मत्था टेका और नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के लोगों की समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह राज्यपाल ने गुरुद्वारे और मंदिर पहुंचकर प्रार्थना की कि प्रत्येक उत्तराखंडवासी स्वस्थ, समृद्ध हो और राज्य का चहुंमुखी विकास हो। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की यात्रा के मंगलमय होने की भी कामना की। उन्होंने कहा कि नयना देवी मंदिर आकर अलग ही आंनद मिलता है और असीम शक्ति मिलती है। कहा कि नैनीताल आने वाले सभी पर्यटकों को मां नयना देवी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लेना चाहिए। इस दौरान राज्यपाल को गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उनके साथ राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें