नैनीताल में दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास के दौरान शोभायात्रा में भाग लेते प्रो. व डिग्रीधारक।
- फोटो : NAINITAL
नैैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कोविड काल के बाद यह पहला मौका है जब विश्वविद्यालय में कोई समारोह आयोजित हो रहा है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल और कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह होंगे। अति विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत होंगेे। बृहस्पतिवार को डीएसबी परिसर में शैक्षिक शोभायात्रा का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने तैयारियों का जायजा लिया। कुलसचिव दिनेश चंद्रा के नेतृत्व में वरिष्ठ प्राध्यापकों के दल ने पूर्वाभ्यास किया। कार्यक्रम के संयोजक परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दीक्षांत से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर विवि के शोध निदेशक प्रो. ललित तिवारी, प्रो. अतुल जोशी, डॉ. विजय कुमार, प्रो. रजनीश पांडे, प्रो. पदम एस बिष्ट, प्रो. सुचि बिष्ट, प्रो. चंद्रकला रावत, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. दिव्या उपाध्याय, डॉ. केके पांडे, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी आदि रहे।
---------