फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवी मंजिल से गिरी लावारिस युवती की मौत

विज्ञापन
हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताला में महिला का शव मिलने के बाद घटना स्थल पर जांच करते सीओ शांतन - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। यहां सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती लावारिस युवती की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। तीन माह से अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। कर्मचारियों ने बताया कि अज्ञात युवती बृहस्पतिवार शाम से अपने बेड से गायब थी।
विज्ञापन

अस्पताल की पांचवीं मंजिल स्थित जे वार्ड के बेड से बृहस्पतिवार शाम न्यूरो की मरीज (26) गायब हो गई। नर्सों ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी। काफी खोजबीन के बाद अस्पताल ने घटना की लिखित सूचना मेडिकल पुलिस चौकी को दी। पुलिस वार्ड के आसपास देखने के बाद शांत हो गई। शुक्रवार सुबह अस्पताल में सफाई कर्मियों ने ऊपर से झांककर देखा तो झाड़ियों में एक युवती की लाश पड़ी थी। जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा, एमएस डॉ. एके जोशी, सीओ शांतनु पाराशर, कोतवाल संजय कुमार और उपनिरीक्षक मनवर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। युवती के दोनों हाथ और गर्दन दीवार की रगड़ से छिल गए थे। पुलिस के अनुसार युवती ने गिरते समय रोशनदान को पकड़कर बचने की कोशिश की होगी। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि उसे काशीपुर स्थित एलबी भट्ट अस्पताल से 14 मार्च को 108 एंबुलेंस से एसटीएच लाया गया था। उसे पहले एच वार्ड में रखा था लेकिन कोरोना के मरीजों के आने के कारण युवती को जे वार्ड में भर्ती किया गया था। उसका इलाज न्यूरो सर्जन डॉ. नरेंद्र कर रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- 14 मार्च को अज्ञात युवती को काशीपुर से एसटीएच में भर्ती कराया गया था। उसके सिर में चोट थी। न्यूरो सर्जन उसका इलाज कर रहे थे। युवती धीरे धीरे ठीक हो रही थी। बृहस्पतिवार शाम बेड से गायब मिलने पर लोगों ने तलाश की। सुबह सिस्टर को सूचना मिली नीचे एक युवती का शव मिला है। युवती की मौत किन कारणों के चलते हुई। इसका पता पोस्टमार्टम से ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अरुण जोशी (एमएस) एसटीएच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें