हल्द्वानी। देहरादून से चलकर हल्द्वानी तक का सफर फर्राटे से तय करने वाली भवाली डिपो की बस जैसे ही काठगोदाम पहुंची उसके पहिए थम गए। तकनीकी खराबी के चलते 32 यात्रियों को घंटे भर परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें दूसरी बस से भवाली भेजा गया।
भवाली डिपो की बस (यूके07पीए2971) रविवार को देहरादून से 32 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी पहुंची। यहां कुछ देर रुकने के बाद बस नैनीताल होते हुए भवाली के लिए रवाना हुई। काठगोदाम पहुंचने से पहले ही बस में खराबी आ गई। हालांकि चालक ने किसी तरह बस को काठगोदाम डिपो पहुंचाया। वर्कशाॅप में कार्यरत कर्मचारियों ने बस को सुधारने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सभी सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
कोट
जो बसें खराब हो गई हैं उसके कारण का पता लगाया जाएगा। खराब बसों को सही कराया जाएगा। कुछ स्पेयर पार्ट्स की कमी थी। उसे दूर कर लिया गया है।
- संजय पांडे, एआरएम
चकरपुर में दगा दे गई हल्द्वानी डिपो की बस
रविवार दोपहर बाद हल्द्वानी डिपो की बस टनकपुर से लौट रही थी। खटीमा में चकरपुर के पास बस में खराबी आ गई। करीब एक घंटा यात्रियों को वहां मौके पर रोक दिया गया। दूसरी बस की व्यवस्था की बात कही गई। बाद में कहा कि दूसरी बस नहीं आ पाएगी। बस में 25 यात्री थे जो हल्द्वानी आ रहे थे। बाद में उन्हें प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों ने कहा कि वे इसकी शिकायत सीएम पोर्टल में करेंगे।
कोहरे के कारण मुरादाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुई दो बसें
हल्द्वानी। कोहरा में मुरादाबाद के दलपतपुर में काठगोदाम, हल्द्वानी डिपो की दो बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। कोहरा के कारण यहां कई वाहन एक के बाद एक टकरा गए थे। एआरएम संजय पांडे ने बताया कि काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो की बस आगे पीछे चल रही थी। दिल्ली जा रही यह बसें दलपतपुर के पास एक ट्रक से टकराई। इसके पीछे दूसरी बस भी टकरा गई। चालक ने बताया कि ट्रक चालक गलत दिशा से वाहन लाया था। बसों के पीछे कई अन्य वाहन भी टकराए। हालांकि बस में सवार यात्रियों के चोटिल होने की सूचना नहीं है। उन्हें दूसरी बसों से दिल्ली भेजा गया।
सब जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता का खिताब जीतने वाली जमनलाल शर्मा एकादश की टीम व खेलते खिलाड़ी।