फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस ने प्रदेश को लूटने का काम किया : जंतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर के विनायक क्षेत्र में रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस ने राज्य गठन के बाद से प्रदेश को लूटने का काम किया। यूकेडी ने राज्य आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी। वर्तमान समय में बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और नेताओं की लूट-खसोट से प्रदेश की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में यूकेडी बेहतर प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान ने कहा कि जनता के सहयोग से यूकेडी विधानसभा चुनाव में सबसे बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्याम सिंह नेगी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हरीश अधिकारी, चंदन लोधियाल, पान सिंह सिजवाली, मोहन सिंह नेगी, यतेंद्र बोरा, लोकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें