फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से कूदी युवती का शव गौला नदी में मिला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम पुल से कूदी युवती का शव पांच दिन बाद गौला नदी में बुधवार सुबह उतराया मिला। परिजनों ने युवती के शव की शिनाख्त की। पुलिस का कहना है कि शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर मिला है।
विज्ञापन

22 अक्तूबर की दोपहर एक युवती ने काठगोदाम पुल से गौला नदी में छलांग लगा दी थी। युवती को कूदते हुए एक टेंपो चालक ने देख लिया था। चालक ने घटना की जानकारी पुुलिस को दी। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने युवती को बरामद करने के लिए जल पुलिस के साथ गोताखोरों की टीम को लगाया। टीम ने नदी में काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का पता नहीं चल सका। मामले में पुुलिस अधिकारियों ने लालकुआं और पंतनगर पुलिस को सतर्क कर दिया था। बुधवार सुबह खेड़ा गांव के लोग गौला नदी के किनारे गए थे। लोगों ने नदी के बीचोंबीच एक युुवती का शव उतराया देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घंटों रेस्क्यू कर शव को पानी से निकाला। पानी के तेज बवाह के चलते शव को निकालने में काफी दिक्कत हुई। टेंपो चालक के युवती को पहचानने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विवाद होने पर अचानक घर से चली गई
युवती के जीजा सोनू ने शव की शिनाख्त कुल्यालपुरा नवाबी रोड निवासी स्वर्गीय हरीश की पुत्री हर्षिता के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हर्षिता की शादी 28 नवंबर को तय थी। इससे पहले विवाद होने पर वह घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

घटना के दो दिन बाद दर्ज कराई थी गुमशुदगी
नवाब रोड निवासी मीरा ने 24 अक्तूबर को कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी हर्षिता (19) 22 अक्तूबर को घर से नाराज होकर चली गई। काफी ढूंढने के बाद उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली। युवती की मां मजदूरी कर परिवार चलाती हैं। युवती का एक भाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें