फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड ने घोषित किया संस्कृत का परीक्षाफल

Sun, 21 Jun 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (रामनगर) नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने संस्कृत का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। इस वर्ष पूर्व मध्यमा में श्री दर्शन महाविद्यालय मुनि की रेती (टिहरी गढ़वाल) के संदीप कोठारी ने 77 फीसदी अंक और उत्तर मध्यमा में श्री बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुर (चंपावत) के ललित मोहन तिवाड़ी ने 87.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में टॉप किया है।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव डा. डीके मथेला ने बताया संस्कृत परीक्षाएं 15 केंद्रों पर दो मई से शुरू होकर 12 मई को हुई। इसमें उत्तराखंड के 80 संस्कृत विद्यालयों/महाविद्यालयों के परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड परीक्षा में 1078 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इसमें 1018 ने परीक्षा दी और 811 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड की परीक्षा में 1033 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। 964 ने परीक्षा दी और 918 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। पूर्व मध्यमा में श्री बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा चंपावत के किशन चंद्र सुयाल ने 76.4 फीसदी के साथ दूसरा, श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी, नैनीताल के नरेश जोशी ने 75.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


जबकि उत्तर मध्यमा में श्री नेपाली संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश, देहरादून के विकास बडोनी ने 82.4 फीसदी के साथ दूसरा और श्री सनातक धर्म संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी, नैनीताल के हिमांशु जोशी ने 82.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

संस्कृत परीक्षा की पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड के परीक्षाफल में पिछले वर्ष की तुलता में 0.7 प्रतिशत की कमी हुई है। जबकि उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड के परीक्षाफल में वर्ष 2014 की तुलना में 4.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें