फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। विभिन्न संगठनों ने आपदा प्रभावित गांव के स्कूली बच्चों की मदद की और उन्हें गर्म कपड़े, शिक्षण सामग्री, दीपावली की मिठाई, मोमबत्तियां आदि वितरित कीं।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल सुंदरखाल में बुधवार को रचनात्मक शिक्षक मंडल ने आपदा प्रभावित 55 बच्चों को राहत सामग्री दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी और संयोजक नवेंदु मठपाल ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इससे पहले डीएफओ तराई पश्चिमी वन प्रभाग बीएस शाही ने आपदा राहत दल को रवाना किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुभाष चंद्र जुयाल ने 21 हजार रुपये की मदद की। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नंदराम आर्य, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लाक उपाध्यक्ष बालकृष्ण चंद्र आदि मौजूद रहे।
वहीं साइंस फॉर सोसाइटी की ओर से वन ग्राम पूछड़ी नई बस्ती में आपदा प्रभावित 110 बच्चों को स्टेशनरी वितरण किया गया। इस मौके पर सोसायटी के संयोजक एडवोकेट मदन सिंह ने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र में भी बच्चों की मदद की जाएगी। कार्यक्रम में सोसाइटी के हेम आर्य, उषा पटवाल, सरस्वती जोशी, दुर्गा देवी, शाहिस्ता, आयशा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इधर, मालधन के शिवनाथपुर नई बस्ती, कुमुगडार के प्राथमिक विद्यालय में 500 बच्चों को बैग वितरित किए गए। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, धीरज मंडल, कमल किशोर, जगदीश खंतवाल, भूपेंद्र खाती, रामसिंह जलाल, मनोनीत प्रधान जितेश टम्टा, बिट्टू टम्टा, हरीश सनवाल, विनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें