फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस किलो पॉलीथिन जब्त, 6100 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने पॉलीथिन बैग और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ बाजार क्षेत्र में छापा मारा। निगम की टीम ने ठेले और दुकान वालों पर कार्रवाई करते हुए 6100 रुपये के चालान काटे। साथ ही 10 किलो पॉलीथिन जब्त की।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेस अस्पताल से लेकर मंगलपड़ाव तक अभियान चलाया। इस दौरान 16 ठेले और दुकानदारों के पास से पॉलीथिन बैग मिले। टीम ने इनसे 6100 रुपये जुर्माना वसूल किया। साथ ही 10 किलोग्राम पॉलीथिन बैग भी जब्त किए। टीम को देखकर कई कारोबारियों और ठेले वालों ने पॉलीथिन बैग छुपा दिए। टीम के जाने के बाद फिर से बाजार क्षेत्र में पॉलीथिन बैग दिखाई देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें