मलेथा के ग्रामीणों के आंदोलन के समर्थन में दमन विरोधी संघर्ष समिति द्वारा तहसील कार्यालय में 24 घंटे का उपवास मंगलवार को खत्म हो गया।
भूख हड़ताल पर बैठे समिति के सदस्य और उपपा के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी, आरडीएफ के कैसर राणा और देवभूमि व्यापार मंडल के संरक्षक मनमोहन अग्रवाल को विमला आर्य, ललिता रावत, सरजीत सिंह ने जूस पिलाकर उपवास तुड़वाया।
इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने वीर माधो सिंह भंडारी की जन्मस्थली मलेथा के ग्रामीणों के संघर्ष को सलाम करते हुए कहा कि समिति मलेथा के ग्रामीणों के आंदोलन के साथ है।
धरने में मदन सिंह, दामोदर भट्ट, मनिंदर सिंह सेठी, तुलसी देवी, इंद्र सिंह मनराल, अंजना मेहरा, कान सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत, बालम सिंह, प्रतापगिरी गोस्वामी, ममता गोस्वामी, मदन सिंह, कमल सिंह आदि बैठे थे।