फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण युवक मंगल दलों को सक्रिय करें अधिकारी

Tue, 23 Jun 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष सुशील राठी ने सोमवार को नैनीताल क्लब में जिले के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ग्रामीण युवक मंगल दलों को सक्रिय करने के लिए प्राथमिकता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दलों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार पीआरडी जवानों को रोजगार देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मंगल दलों के माध्यम से सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए युवा कल्याण विभाग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैठक में जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी दिप्ति जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कीर्ति वर्मा, हयात सिंह रावत, बच्ची लाल, आनंद नयाल, देवकी नंदन कांडपाल, वंदना क्यूरा, प्यारे लाल वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नवीन चंद्र पंत, जिला व्यायाम शिक्षक जय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें