फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हिट एंड रन कानून के विरोध में उतरे टैंकर चालक

Sun, 14 Jan 2024 01:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारत पेट्रोलियम डिपो काठगोदाम के 110 से अधिक टैंकर चालकों ने केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून का विरोध करते हुए शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने रविवार से आल इंडिया ड्राइवर स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन में शामिल होकर टैंकरों के चक्के जाम करने का एलान किया। कहा कि जब तक केंद्र सरकार यह कानून वापस नहीं लेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


हाईडिल गेट के समीप हुई सभा में टैंकर चालक कुलदीप सिंह ने कहा कि हिट एंड रन कानून के विरोध में देश भर में वाहन चालक आंदोलित हैं जिसमें भारत पेट्रोलियम डिपो के टैंकर चालक भी शामिल हैं। आंदोलित चालकों की मांग का समर्थन करते हुए काठगोदाम डिपो के टैंकर चालक भी रविवार से टैंकर खड़े कर देंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल से कुमाऊं मंडल में पेट्रोल डीजल का संकट होगा तो इसके लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी। प्रदर्शनकारियों में हरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, धरमवीर, सर्वेश कुमार, कुलदीप सिंह आदि शामिल थे।


-...तो हो जाएगा पेट्रोलियम पदार्थों का संकट
हल्द्वानी। टैंकर चालकों की हड़ताल यदि दो दिन से अधिक चली तो कुमाऊं भर में पेट्रोल डीजल का संकट गहरा सकता है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि हल्द्वानी में भारत पेट्रोलियम के बीस और कुमाऊं मंडल में लगभग 85 पेट्रोल पंप हैं। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप में अधिकतम दो दिन का ही स्टाॅक रहता है। यदि टैंकर चालकों की हड़ताल दो दिन से अधिक समय तक चली तो पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें