फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकुला का गांधी मंदिर बनेगा स्टेडी सेंटर

विज्ञापन
भीमताल ब्लॉक के ताकुला स्थित गांधी मंदिर, जो स्टडी सेंटर बनेगा। संवाद - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यादों को कुमाऊं मंडल में जीवित रखने के लिए पर्यटन विभाग जिले के भीमताल ब्लॉक की ग्रामपंचायत बेलुवाखान के ताकुला गांव में स्थित गांधी मंदिर को स्टडी सेंटर के रूप में विकसित करेगा। इस स्टडी सेंटर के साथ ही महात्मा गांधी की यादों से जुड़े दस्तावेजों को संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग को टीआरसी नियोजन विभाग से 77.89 लाख से चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 40 लाख रुपये की धनराशि जारी हो गई है। धनराशि जारी होने के साथ ही अब ताकुला के गांधी मंदिर को देश और विदेश में नई पहचान मिल सकेगी।
विज्ञापन

1929 में गांधी ने की थी स्थापना
ताकुला स्थित गांधी मंदिर की स्थापना वर्ष 1929 में कुमाऊं मंडल की पहली यात्रा में पहुंचे महात्मा गांधी ने की थी। गांधी ने पहली बार कुमाऊं यात्रा के दौरान ही गांधी मंदिर की स्थापना की थी। वहीं वर्ष 1932 में कुमाऊं मंडल की दूसरी बार की यात्रा में पहुंचे महात्मा गांधी ने दस दिन ठहरने के बाद गांधी मंदिर का लोकार्पण किया था। गांधी मंदिर में कस्तूरबा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, जमनालाल बजाज, गोविंद बल्लभ पंत और महादेवी वर्मा समेत तमाम हस्तियां आई थीं।
सीएम की घोषणा के बाद बनेगा स्टडी सेंटर
ताकुला का गांधी मंदिर को मुख्यमंत्री घोषणा के बाद स्टडी सेंटर और आरकाइव के रूप में विकसित किया जाएगा। स्टडी सेंटर में लाइब्रेरी की स्थापना के साथ फर्नीचर, महात्मा गांधी से जुड़ी दर्शनशास्त्र किताबों को इंगलिश, फ्रेंच, जर्मन, हिंदी और गुजराती भाषा में रखी जाएगी। ताकि देश और विदेश के लोग गांधी से जुड़ी यादों का एहसास कर सके। साथ ही महात्मा गांधी से जुड़े दस्तावेजों को भी स्टडी सेंटर पर रखा जाएगा। वहीं शोध कार्य के लिए भी गांधी मंदिर को विकसित किया जाएगा। इसके लिए सेवाग्राम जल गांव का तकनीकी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व में एडीबी कर चुका है जीर्णोद्धार
पूर्व में एडीबी की ओर से गांधी मंदिर में 1.96 करोड़ की लागत से सीसी रोड, जीर्णोद्धार, शौचालय निर्माण, बैंचें और भूमि को समतल कर विकसित किया जा चुका है।
40 लाख रुपये स्वीकृत
गांधी मंदिर के लिए पर्यटन विभाग को 77.89 लाख रुपये में से 40 लाख रुपये की धनराशि जारी हो गई है। धनराशि जारी होने के साथ विभाग जल्द से जल्द कार्य कर सकेगा।
ताकुला के गांधी मंदिर को स्टडी सेंटर के रूप में विकसित कर महात्मा गांधी से जुड़ी यादों को जीवित कर देश-विदेश के लोगों तक महात्मा गांधी की स्मृतियों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए 40 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी हैं। इससे ताकुला को पर्यटन के क्षेत्र में भी नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

- अरविंद गौड़, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें