फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी: गौला पुल की एप्रोच रोड के ध्वस्त होने से कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक आपूर्ति प्रभावित, कारोबार को नुकसान

Tue, 17 Sep 2024 10:44 AM IST
हीरा मेहरा दीपक कापड़ी, संवाद

सार

गौला पुल की एप्रोच रोड के ध्वस्त होने का असर कुमाऊं ही नहीं आधे गढ़वाल तक हो रहा है। सप्लाई चेन प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
गौला पुल को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौला पुल की एप्रोच रोड के ध्वस्त होने का असर कुमाऊं ही नहीं आधे गढ़वाल तक हो रहा है। सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। पुल के माध्यम से हल्द्वानी मंडी सहित कई अन्य स्थानों से रोजमर्रा का सामान लेकर 60 से अधिक ट्रक के साथ-साथ 30 छोटे वाहन रोजाना फल-सब्जी, राशन, निर्माण सामग्री, रसोई गैस सहित कई अन्य वस्तुएं लेकर कुमाऊं और आधे गढ़वाल जक जाते हैं। एप्रोच रोड के ध्वस्त होने के बाद हल्द्वानी के व्यापारियों का सामन रास्ते में ही खराब हो रहा है क्योंकि उन्हें लंबी दूरी तय कर जाना पड़ रहा है

 

 

गौला पुल मैदान के साथ-साथ पहाड़ की भी लाइफलाइन है। टनकपुर से पिथौरागढ़ तक 150 किमी लंबी सड़क बनने के बाद से चंपावत, पिथौरागढ़, धारचूला, मुनस्यारी सहित कई अन्य क्षेत्रों से आने वाले वाहन टनकपुर से चोरगलिया और गौलापुल होते हुए हल्द्वानी आते हैं। हल्द्वानी-अल्मोड़ा- पिथौरागढ़-चंपावत सड़क के संकरी होने के कारण यहां से यात्रा में लंबा समय लगता है। गौलापुल की एप्रोच रोड के ध्व्सत होने से पुल को बंद कर दिया गया है। इससे पहाड़ों के लिए माल सप्लाई में दिक्कत हो रही है। पिथौरागढ़ से थल बागेश्वर होते हुए कोटद्वार, देवाल और ग्वालदम जाने वाले मालवाहक वाहन इससे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: सिस्टम की लापरवाही से खतरे की जद में गौलापार स्टेडियम, पार्किंग और एप्रोच रोड का बड़ा हिस्सा गायब

यात्री वाहनों को हो रही है दिक्कत
पिथौरागढ़, चंपावत, धारचूला, मुनस्यारी सहित कई अन्य क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अल्मोड़ा के रास्ते हल्द्वानी आना पड़ रहा है। अल्मोड़ा सड़क के संकरी होने के कारण यहां जाम की समस्या अधिक हो गई है।

 

 

कुमाऊं के इन स्थानों पर जाता है हल्द्वानी से सामान

विज्ञापन

देवाल, थल, मुनस्यारी, धारचूला, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, कोटद्वार, ग्वालदम

 

 

हल्द्वानी कुमाऊं और आधे गढ़वाल का सप्लाई द्वार है। गौला पुल के ध्वस्त होने से काफी नुकसान हो रहा है। जल्द गौला में पुल का निर्माण कार्य होना चाहिए। पुल की एप्रोच रोड ध्वस्त होने के बाद पहाड़ और मैदान के व्यापारियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी दिक्कतें हो रही हैं।

विज्ञापन

- कैलाश जोशी, आलू, फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें