दिन और रात के तापमान में अंतर सेहत पर भारी पड़ रहा है। आधा सितंबर बीतने के बाद भी अधिकतम तापमान 34 और 35 के बीच है तो न्यूनतम तापमान कई वर्षों बाद सितंबर में 25 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच है। दिन में गर्मी और रात के मौसम में सिहरन से लोग बीमार हो रहे हैं। मौसम में तेजी से हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण डेंगू के मच्छर भी सक्रिय हो रहे हैं।
इस बार मई और जून में गर्मी ने जमकर सताया था। जून आखिरी से बारिश शुरू हुई थी और अगस्त आखिरी तक हुई। 28 अगस्त के बाद बारिश नहीं हुई। पुरानी कहावत भी है कि सावन और भादो जमकर बरसते हैं, मगर भादो सूखा गुजर रहा है। लोकल सिस्टम के कारण बीच में एक दिन पांच मिलीमीटर बारिश हुई थी वो भी पूरे शहर में नहीं।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा की मानें तो कई वर्षों बाद सितंबर में अधिकतम पारा 34 और 35 के बीच है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 से 26 के बीच है। उन्होंने बताया कि 20 और 21 सितंबर को 15 से 20 मिली मीटर बारिश की संभावना है।
डा. कुशवाहा ने बताया कि सितंबर 2013 में 74.4 और 2014 सितंबर में 37 मिली मीटर बारिश हुई थी। सितंबर की औसत बारिश 222.9 मिली मीटर है। आधे सितंबर बीत गया है और अभी तक बूंद भी नहीं पड़ी है।
दिनांक/वर्ष अधिकतम तापमान न्यनूतम तापमान
10-9-13 32.8 23.4
11-9-13 33.0 24.9
12-9-13 33.5 23.7
13-9-13 34.1 24.5
14-9-13 34.3 24.9
15-9-13 34.5 23.9
16-9-13 33.0 22.4
-----------------------------------
दिनांक/वर्ष अधिकतम तापमान न्यनूतम तापमान
10-9-14 32.5 24.9
11-9-14 31.5 23.4
12-9-14 31.5 23.7
13-9-14 33.0 22.2
14-9-14 32.5 23.2
15-9-14 32.0 23.9
16-9-14 33.0 23.5
दिनांक/वर्ष अधिकतम तापमान न्यनूतम तापमान
10-9-15 34.5 23.3
11-9-15 34.6 25.4
12-9-15 32.9 25.6
13-9-15 33.9 25.8
14-9-15 34.0 25.9
15-9-15 34.5 23.8
16-9-15 34.0 25.1