फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का 17 लाख रुपये सालाना पैकेज पर चयन

विज्ञापन
भीमताल ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्रों के प्लेसमेंट होने पर केक काटते निदेशक डॉ मनोज लोह? - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के बीटेक, स्कूल ऑफ कंप्यूटरिंग एवं प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों का चयन कोर्स होने से पूर्व मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए हुआ है।
विज्ञापन

ग्राफिक एरा के विद्यार्थियों का चयन इंफोसिस, विप्रो, काग्नीजमेंट, केपजेमिनी, जीस्केलर, टेराडेटा, एक्सेंज व उनोमोडिंटा आदि मल्टीनेशनल कंपनियों में हुआ है, जिसमें बीटेक कंप्यूटर साइंस के सात सेमेस्टर के छात्र प्रज्वल पांडे की जीस्केलर में 17 लाख रुपये सालाना और बीटेक 7 सेमेस्टर के राहुल जोशी का टेराडेटा में 11.60 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर चयन हुआ है।
वहीं भीमताल परिसर के चयनित 164 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट ऑफर मिलने की खुशी में छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को केक काटकर खुशी जताई।
ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देने के साथ ही परिसर के प्राध्यापकों को भी बधाई दी है। वहीं निदेशक प्रो. डॉ. एमसी लोहनी ने बताया कि इनके अलावा और भी कई कंपनियों की ओर से कैंपस प्लेसमेंट किया जाना है। इस दौरान प्लेसमेंट प्रभारी मोहित पंत, आनंद वर्मा, ललित सिंह, ललित मोहन, इशा तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें