फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में डीएफओ की गाड़ी पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर में डीएफओ की गाड़ी पर पथराव
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर एक गिरफ्तार, पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ की गाड़ी पर बृहस्पतिवार की शाम खनन माफिया ने पथराव कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डीएफओ तराई पश्चिमी बलवंत सिंह शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे वह वन सुरक्षा बल के साथ कालू सिद्ध व खड़ंजा खनन गेटों की गश्त पर थे। करीब 20 मोटर साइकिलों में सवार कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे। खड़ंजा गेट से वापस आने पर उन्होंने वाहन को रोका और पीछा कर रहे मोटर साइकिलों में से एक को वन सुरक्षा बल ने पकड़ लिया। आरोप है कि पकड़ा गया बाइक सवार रिजवान निवासी पूछड़ी वन विभाग की टीम से अभद्रता करने लगा। टीम उसे अपने सरकारी वाहन में बैठाकर कार्यालय लौट रही थी। आरोप है कि कालू सिद्ध तिराहे के पास बेड़ी झाल निवासी मुजीब और पांच अन्य ने डीएफओ के वाहन को रोककर रिजवान को छुड़ा लिया। बाद में ये लोग शिवलालपुर चौराहे पर बाइक छुड़ाने आ गए। डीएफओ ने बताया कि उनके वाहन पर मुजीब ने पत्थर मार दिया जिससे पीछे का शीशा टूट गया। उन्होंने मामले की जानकारी एसएसपी को दी। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि पुलिस ने दबिश देते हुए मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे रहमान की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मुजीब और रहमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें