फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक सोडियम हाइपो क्लोराइट का छिड़काव खतरनाक

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। अधिक सोडियम हाइपो क्लोराइट का छिड़काव खतरनाक भी हो सकता है। डब्लूएचओ ने नई एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजारी जारी होने के बाद नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर पूछा कि छिड़काव से जन स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान तो नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

डब्लूएचओ ने नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया कि सोडियम हाइपो क्लोराइट का छिड़काव इंडोर, ज्यादा प्रयोग होने वाली वस्तु जैसे दरवाजे के हैंडल, बस स्टैंड आदि या हॉटस्पॉट वाले स्थानों में किया जाए। एडवाइजरी जारी होने के बाद नगर आयुक्त मर्तोलिया ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल को पत्र लिखा है। पत्र में एडवाइजरी का उल्लेख करते हुए पूछा कि सोडियम हाइपो क्लोराइट से जन स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान तो नहीं हो रहा है। वार्डों में छिड़काव की और आवश्यकता है या नहीं। इसकी पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
सोडियम हाइपो क्लोराइट का अधिक प्रयोग से हो सकता है कैंसर
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि सोडियम हाइपो क्लोराइट का अधिक प्रयोग से कैंसर होने की संभावना है। साथ ही ये मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी खत्म कर देता है। उन्होंने कहा कि डब्लूएचओ ने नई एडवाइजरी जारी की है। नगर आयुक्त ने पत्र लिखकर भी पूछा है। इससे मानव जीवन को और क्या प्रभाव पड़ता है ये देखा जा रहा है। इसके अलावा नगर निगम के वार्डों में सैनिटाइजेशन की जरूरत बाबत भी सवाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने टनल के माध्यम से आदमियों को सैनिटाइज करने पर रोक लगाई है। शहर में प्रतिदिन सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है।
जोगेंद्र रौतेला, मेयर
विशेषज्ञ बोले, त्वचा और आंखों के लिए घातक
पानी में 0.5 प्रतिशत से ज्यादा सोडियम हाइपोक्लोराइट केमिकल से त्वचा झुलस सकती है।
आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता है। खुजली और जलन की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें