फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Uttarakhand Rally: एसपीजी ने किया जनसभा स्थल का निरीक्षण, मंच पर बैठने वाले नेताओं के लिए आरटीपीसीआर जरूरी

Mon, 27 Dec 2021 01:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

जानकारी के मुताबिक आगामी 30 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होनी है। इसी के तहत एसपीजी की टीम ने एमबी इंटर कॉलेज स्थित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में साए की तरह रहने वाली एसपीजी की टीम ने रविवार को एमबी इंटर कॉलेज स्थित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। एसपीजी की टीम जिला पुलिस प्रशासन के साथ गोपनीय बैठक करने के बाद सोमवार को फ्लीट रिहर्सल करेगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आगामी 30 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होनी है। जिसके मद्देनजर एसएसपी पंकज भट्ट और डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल रविवार को एमबी इंटर कालेज स्थित प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण कर रहे थे। इसी समय दिल्ली से एसपीजी की टीम आई। टीम ने प्रधानमंत्री के लिए बनाए जा रहे मंच, डी और आने जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया।

Uttarakhand Election 2022: आखिर क्यों? हरीश रावत ने मांगी माफी, कहा- मुझसे थोड़ी गलती हो गई
विज्ञापन

टीम ने मंच की कमियों को देखते हुए उसे ठीक करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री बरेली से हेलीकॉप्टर से छावनी में उतरेंगे। इसके बाद बुलेट प्रुफ गाड़ी से जनसभा स्थल जाएंगे। प्रधानमंत्री के साथ गाड़ियों का लंबा काफिला होगा। गाड़ियां किस रफ्तार से चलेगी, इसी को लेकर एसपीजी की टीम डमी रिहर्सल करेगी।

24 घंटे पहले मंच को कब्जे में लेगी एसपीजी
एसपीजी की टीम जनसभा से 24 घंटे पहले मंच को अपने कब्जे में ले लेगी। एसएसपी के निर्देश पर दो दिनों से पुलिस की गारद लगाई गई है। प्रतिदिन मैदान और मंच की डॉग स्क्वायड के साथ एंटीसेबोटॉज चेकिंग हो रही है।

मंच पर बैठने वाले नेताओं के लिए आरटीपीसीआर जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर बैठने वाले नेताओं का आरटीपीसीआर जरूरी होगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए वरिष्ठ नेताओं को आगाह कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग पीएम की जनसभा में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों की सोमवार से आरटीपीसीआर जांच करेगा। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि जिले की सीमाओं पर भी सैंपलिंग शुरू की गई है। रविवार को जिले में कोरोना के दो नए मरीज मिले। पिथौरागढ़ में एक और ऊधमसिंह नगर में दो नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन

जमरानी को मोदी लेकर कर सकते हैं बड़ा एलान

कयास लगाए जा रहे हैं कि भाबर की लाइफ लाइन जमरानी बांध परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हल्द्वानी दौरे पर कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। राष्ट्रीय परियोजना भी घोषित होने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।

जमरानी परियोजना इकाई सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री दौरे की हलचल के दौरान देहरादून में सिंचाई सचिव स्तर पर पीएमओ कार्यालय से पत्र आया था जिसमें एडीबी से अब तक हुई वित्तीय प्रगति और स्थिति की जानकारी मांगी गई थी। सूत्रों के मुताबिक अभी एडीबी के पैनल ने बांध का तकनीकी अध्ययन करना है। उसके बाद ही स्थितियां स्पष्ट होंगी।

कयास लगाया जा रहा था कि अगर एडीबी ने पैसा जारी किया हो तो प्रधानमंत्री योजना का शिलान्यास कर सकते हैं लेकिन धनराशि जारी नहीं होने से शिलान्यास की संभावनाएं तो नहीं हैं लेकिन धन मिलने में हो रहे विलंब के चलते राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर सकते हैं।

हालांकि राष्ट्रीय परियोजना घोषित होने के लिए भी मौजूदा शर्तों के मुताबिक दो से अधिक राज्यों के किसी परियोजना में शामिल होना जरूरी है। यहां बांध परियोजना दो राज्यों का मामला है।  इधर, जमरानी परियोजना इकाई के डीजीएम भारत भूषण पांडेय का कहना है कि अब धारा 11 भूमि अर्जन की कार्रवाई शुरू होने के बाद बांध परियोजना के काम में तेजी आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें