फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों से खुलवाए शस्त्र

Wed, 19 Mar 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
बनभूलपुरा थाने का निरीक्षण करते एसपी सिटी। मीडिया सेल - फोटो : मीडिया सेल
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने मंगलवार को बनभूलपुरा और मुखानी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना के साथ ही हवालात को देखा और सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। शस्त्र चलाने के तरीकों की जानकारी भी ली। शस्त्रों को खोलने के साथ जोड़ने को भी कहा।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह पुलिसकर्मियों को लगातार शस्त्राभ्यास कराते रहें। महिला हेल्पडेस्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां नियुक्त पुलिसकर्मियों को शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। मौसम परिवर्तन के चलते थाने में उन्होंने साफ-सफाई रखने को कहा। आपदा बचाव के उपकरणों को देखा। बीट बुक को अपडेट करने और घटना की सूचना मिलने पर तत्काल उस स्थान पर जाकर तस्दीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में मौजूद समस्त कर्मचारियों के लिए टास्क निर्धारित करते हुए जिम्मेदारी देने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें