फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव भंजन गुण गाऊँ, मैं अपने राम को मनाऊं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पौष के पहले रविवार से कुमाऊं में बैठकी होली की शुरूआत हो चुकी है। जेके पुरम मुखानी में हिमालय संगीत शोध समिति की ओर से आयोजित बैठकी होली में युवा और प्रौढ़ गायकों ने शास्त्रीय रागों में भक्ति और निर्वाण से होली गायन की शुरुआत की।
विज्ञापन

संगीतज्ञ और होली गायक डॉ. पंकज उप्रेती ने धमार में अब तो गाओ धमार होरी खेलन की बहार से शुरूआत की। आशीष मेहता, पीयूष पांडे, कमल जोशी, दीपक आर्या, राहुल तिवारी, गौरव वर्मा, शुभम पोखरिया, कविता मेहरा, अमीशा की टीम ने भव भंजन गुण गाऊँ, मैं अपने राम को मनाऊं होली गाई। आचार्य धीरज उप्रेती की तबला संगत में योगेश उपाध्याय ने मेरो मन अटक्यो सुंदर ध्यान होली गाई। इससे पूर्व जगदीश पांडे ने दीप जलाकर होली गायकी की शुरुआत की। इस मौके पर जानकी पाठक, गीता उप्रेती, आरती उप्रेती, तनुजा जोशी, दीपक जोशी, आनंद वल्लभ जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें