फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0: सूरत से श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची लालकुआं, यात्रियों के चेहरे पर दिखा आत्मसंतोष

Mon, 18 May 2020 03:49 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लालकुआं
विज्ञापन
श्रमिक स्टेशन ट्रेन पहुंची लाल कुआं - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

सूरत से चलकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन लालकुआं पहुंच गई है। यहां यात्रियों की स्क्रीनिंग चल रही है। इसके बाद इन्हें सीधे जिलों में भेजा जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर 12ः20 बजे सूरत (गुजरात) से एक विशेष श्रमिक ट्रेन से 1595 उत्तराखण्ड प्रवासी यात्रियों के लेकर पहुंची। इस ट्रेन से जनपद अल्मोड़ा के 197 यात्री, ऊधमसिंह नगर के 35 यात्री, बागेश्वर के 417 यात्री, चम्पावत के 116 यात्री, चमोली के 131 यात्री, देहरादून के 17 यात्री, हरिद्वार के 14 यात्री, पिथौरागढ़ के 336 यात्री, उत्तरकाशी के 14 यात्री, नैनीताल के 125 यात्री, रूद्रप्रयाग के 51 यात्री, टिहरी गढ़वाल के 86 यात्री एवं पौड़ी गढ़वाल के 56 यात्री ट्रेन से लालकुआ जंक्शन पहुंचे। इन सभी यात्रियों को इनके जनपदों में पहुंचाने के लिए 61 बसों की परिवहन निगम द्वारा व्यवस्था की गई है।  
विज्ञापन


ट्रेन पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी कैलाश सिह टोलिया तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियोें ने उत्तराखण्ड प्रवासियों का स्वागत किया। घर वापसी होने पर यात्रियों के चेहरे पर आत्मसंतोष देखा गया, कई यात्रियों की आंखों में खुशी भी देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें