फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी को वेतन ना देने पर, होटल संचालक के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के एक होटल संचालक दंपती के खिलाफ होटल के सफाई कर्मी ने वेतन नहीं देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही कर्मचारी ने होटल संचालक दंपती पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मल्लीताल कोतवाली पुलिस के अनुसार सूखाताल निवासी सुरेश कुमार ने तहरीर में बताया कि वह अक्तूबर से लौंगडेल मैनोर होटल में काम कर रहा है। होटल संचालक ने फरवरी 2020 से अब तक उसे वेतन नहीं दिया। सुरेश ने बताया कि उसका करीब 25 हजार रुपये बकाया है। उसने आरोप लगाया कि जब उसने बकाया वेतन मांगा तो होटल संचालक दंपती ने उसके साथ अभद्रता की। इस पर पुलिस ने होटल संचालक अमिताभ और उसकी पत्नी पासू के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 व आपदा प्रबंधन अधिनियम 51बी के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई यूनुस खान को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें