फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख 72 हजार वोटर हैं भाग्यविधाता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में इस बार सात लाख 72 हजार वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें चार लाख तीन हजार 124 पुरुष और तीन लाख 69 हजार 777 महिला वोटर शामिल हैं। चुनाव के लिए जिले को 37 जोन और 106 सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में बताया कि सार्वजनिक स्थानों से बैनर पोस्टर हटाने का काम शुरू किया गया। 72 घंटे में घरों पर लगाए गए वे पोस्टर हटाए जाएंगे जो मकान मालिक की मर्जी के बगैर लगे हैं। चुनाव गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर आपदा अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। मतदान के लिए जिले के छह विधानसभाओं में 635 मतदान केंद्र और 1005 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
कहां कितने मतदान केंद्र और मतदान स्थल
विधानसभा क्षेत्र मतदान केंद्र मतदान स्थल
लालकुआं 87 142
भीमताल 144 153
नैनीताल 135 164
हल्द्वानी 48 183
कालाढूंगी 21 217
रामनगर 100 146
प्रमुख तिथियां
-अधिसूचना जारी होने की तिथि 21 जनवरी
-नामांकन 28 जनवरी तक
-नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी
- नाम वापसी 31 जनवरी
- राजकीय अवकाश के दौरान 22 और 23 जनवरी को नामाकंन नहीं होगा।
-मतदान तिथि 14 फरवरी
-मतगणना की तिथि 10 मार्च
जिले में बने जोन और सेक्टर
विस क्षेत्र जोन सेक्टर
लालकुआं 06 16
भीमताल 05 26
नैनीताल 08 19
हल्द्वानी 05 14
कालाढूंगी 08 16
रामनगर 05 12
15 तक कोई जुलूस या पदयात्रा नहीं
हल्द्वानी। डीएम के अनुसार चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 15 जनवरी तक कोई भी धरना प्रदर्शन, जुलूस, पदयात्रा नहीं कर सकेगा। प्रदेश की डिजास्टर मैनेजमेंट टीम इस मामले में चुनाव आयोग को रिपोर्ट देगी। इसी आधार पर आगे के लिए निर्णय होगा।
विज्ञापन

47 स्थानों पर होगी जनसभा
हल्द्वानी। डीएम के अनुसार प्रचार के लिए प्रत्याशी सहित सिर्फ पांच लोग मान्य होंगे। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चुनाव गाइडलाइन के अनुसार जिले के 47 स्थानों पर जनसभा होगी। इसमें सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। जनसभा से पूर्व संख्या निर्धारित की जाएगी। घर-घर कैंपेन के लिए प्रत्याशी सहित सिर्फ पांच लोगों को अनुमति दी जाएगी।
महिला मतदान केंद्र
-लालकुआं में राष्ट्रीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय हल्दूचौड़
- भीमताल में ब्लाक कार्यालय
-नैनीताल में रा. प्रा.वि. किंडर गार्डन माल रोड
- हल्द्वानी में महिला डिग्री कॉलेज
-कालाढूंगी में अटल उष्कृष्ट राष्ट्रीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी
- रामनगर में कार्यालय प्रभागीय विपणन प्रबंधक उ.व.वि.नि. आमडंडा रामनगर
आदर्श मतदान केंद्र
- कुष्ठ रोग आश्रम सरकारी भवन हाथीखाल
-पूर्णानंद तिवारी राजकीय इंटर कालेज धानाचूली
- खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज हल्द्वानी
-सिंचाई विभाग डाक बंगला बैलपड़ाव
दो मॉडल बूथ बनेंगे
हल्द्वानी। डीएम ने कहा कि जिले में दो मॉडल बूथ बनेंगे। इन बूथों पर महिलाओं के साथ आए बच्चों के खेलने की व्यवस्था होगी। अभी इनका चुनाव नहीं किया गया है।
एक बूथ पर 1250 मतदाता
हल्द्वानी। जिले में एक बूथ पर 1250 मतदाता मतदान करेंगे। अधिक संख्या होने पर उससे सटे दूसरा बूथ बनाया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए कालाढूंगी क्षेत्र में एक और रामनगर में दो सहायक मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
पेड न्यूज पर निगरानी
हल्द्वानी। पेड न्यूज विज्ञापनों, समाचारों पर नजर रखने के लिए एमसीएमसी-मीडिया सर्टीफिकेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी बनाई गई है। कमेटी मीडिया पर निगरानी रखेगी। सीडीओ इसके नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
आठ पोलिंग बूथों पर मोबाइल नेटवर्क नहीं
हल्द्वानी। डीएम धीराज सिंह गर्व्याल ने बताया कि जिले में भीमताल क्षेत्र के आठ पोलिंग बूथों पर मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता है। इन स्थानों पर वायरलेस की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा 24 बूथ दूरस्थ इलाकों में हैं। दूरस्थ इलाकों में पोलिंग पार्टियों को 24 घंटे पहले रवाना किया जाएगा।
प्रत्याशियों के खर्च की सीमा 40 लाख
हल्द्वानी। डीएम बताया कि विधानसभा चुुनाव के प्रत्याशियों की खर्च सीमा 40 लाख निर्धारित की गई है। इसके लिए नोडल अधिकारी मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा को बनाया गया है। व्यय पर नजर रखने के लिए प्रत्येक विधानसभा में एक एक लेखा टीम के साथ सहायक व्यय प्रेक्षक तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा में फ्लाइंट स्क्वायड टीमें तैनात की जाएगी। तीन दिन में संवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग पूरी कर ली जाएगी।
इन्हें मिलेगा पोस्टल बैलेट
हल्द्वानी। जिन मतदाताओं की उम्र 80 या उससे अधिक हैं। ऐसे लोगों को पोस्टल बैलेट के योग्य माना जाएगा। इसके साथ ही दिव्यांग, कोरोना पॉजिटिव लोगों को पोस्टल बैलेट दिया जाएगा। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को पोस्टल बैलेट के लिए पहले जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को सूचना देना होगा।
निर्वाचन कंट्रोल रूम बना एमबीपीजी कॉलेज
हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव के लिए एमबीपीजी कॉलेज को निर्वाचन का कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से मतदान के बाद मतगणना होगी। मतपेटियों को केंद्रीय सुरक्षा बल के संरक्षण में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें