फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एग्जाम से पहले सीट खोजने की परीक्षा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के बीच अचानक परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने से सिटिंग प्लान गड़बड़ा गया। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण परीक्षार्थी अलग-अलग कक्षों में अपनी सीट के लिए भटकते रहे। हाल ये था कि परीक्षा शुरू होने के बाद भी कई विद्यार्थी बैठ नहीं पाए। किसी तरह परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह की पाली में स्नातक चौथे सेमेस्टर की बॉटनी और गणित विषय की परीक्षा थी। दिन की पाली में स्नातकोत्तर दूसरे सेमेस्टर में विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई। सुबह की पाली में भी कई विद्यार्थी परीक्षा कक्ष खोजने के लिए चक्कर काटते रहे। दोपहर 1 बजे से 4 बजे के तक होने वाली परीक्षा में भी परीक्षार्थियों को फजीहत झेलनी पड़ी। एक बजे से परीक्षा शुरू हो गई थी। मगर कई विद्यार्थी परीक्षा विभाग में अपने कक्ष का पता कर रहे थे। सिटिंग प्लान सही नहीं होने से कई विद्यार्थी 15 से 20 मिनट लेट परीक्षा कक्ष में पहुंचे। इस पर छात्रनेता अभिषेक गोस्वामी समेत तमाम छात्र-छात्राओं ने नाराजगी जताई। कहा कि कॉलेज प्रशासन सिटिंग प्लान तक नहीं बना पा रहा है।



विशेष आवश्यकता वाले परीक्षार्थियों ने बरामदे में दी परीक्षा

सम सेमेस्टर की परीक्षा में दिन की पाली में विशेष आवश्यकता वाले परीक्षार्थियों ने परीक्षा विभाग के बरामदे में परीक्षा दी। यहां तो न पंखे थे और न ही कोई अन्य प्रकार की व्यवस्था। इसके पास में परीक्षा विभाग होने से विद्यार्थियों की काफी भीड़ रही। इस दौरान सीट ढूंढने के लिए हो रहे शोर से परीक्षार्थियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन




पोर्टल की खामियों के कारण विद्यार्थी नहीं दे पा रहे परीक्षा

कुमाऊं विश्वविद्यालय के पोर्टल पर आ रही खामियों से कई विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को हुई परीक्षा में करीब 35 विद्यार्थी परीक्षा नहीं पाए। उन्होंने बताया कि अपनी आईडी से विवि के पोर्टल पर परीक्षा आवेदन पत्र भरा था लेकिन वह सत्यापित नहीं हो पाया। इस कारण वे परीक्षा नहीं दे पाए।


परीक्षा आवदेन के अनुसार सिटिंग प्लान तैयार किया गया था। अचानक परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने से कुछ विद्यार्थी समय पर परीक्षा कक्ष तक नहीं पहुंच पाए। ऐसे विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय दिया गया।
विज्ञापन


प्रो. एनएस बनकोटी, प्राचार्य एमबीपीजी कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें