गरमपानी (नैनीताल)। जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी में सोमवार सुबह कोसी नदी से पंपिंग योजना की खराब मोटर को सही कराकर तीन दिन बाद पानी की आपूर्ति सुचारु होने से स्कूली बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
पानी नहीं आने से स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को टैंकरों के आगे लाइन लगाकर पानी भरना पड़ रहा था। इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। विद्यालय के प्राचार्य पीसी उपाध्याय ने बताया कि सोमवार सुबह विद्यालय में पानी आने से राहत मिली है। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से विद्यालय में पानी की व्यवस्था सुचारु रखने की मांग की है। संवाद