रामनगर। 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में रामनगर महाविद्यालय के विद्यार्थी भी शिरकत करेंगे। सोमवार को प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने बताया कि 14 फरवरी को 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन हल्द्वानी स्टेडियम में होगा। समारोह में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
बताया कि रामनगर महाविद्यालय के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के साक्षी बनेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया के लिए गठित समिति में प्रो. जेएस नेगी को नोडल अधिकारी के अलावा डॉ. योगेश चंद्रा व डॉ. डीएन जोशी, को सदस्य बनाया गया है। बताया कि समारोह में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी 12 फरवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद