फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार से बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संघ ने निगम प्रशासन पर कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा कि बार-बार मांग के बाद भी कर्मचारियों की समस्याएं हल नहीं हो रही हैं जिससे कर्मचारियों में गुस्सा है। नगर निगम परिसर में धरनास्थल पर हुई सभा में संघ के प्रदेश महामंत्री अमित कुमार ने कहा कि बेमियादी धरना-प्रदर्शन के बाद भी यदि कर्मचारियों की समस्याएं हल नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। उन्होंने समस्त अस्थायी कर्मचारियों को उनके एक वर्ष के एरियर का भुगतान कराने, एसीपी का भुगतान कराने, प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षकों की भर्ती में वरिष्ठ व योग्य कर्मी को प्राथमिकता देने, मोहल्ला स्वच्छता समिति भर्ती में स्थायी, पात्र व जरूरतमंदों को रखने समेत अन्य मांगें उठाईं। धरना प्रदर्शन में शाखाध्यक्ष रवि चिंडालिया, जगन्नाथ सेवरिया, चौधरी सुनील, अतुल, मनोहर वाल्मीकि, विजय पाल, राजेश, जय प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें