फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एंबुलेंस के जाम में फंसने के मामले में एसएसपी ने गठित की जांच कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने कैंची धाम क्षेत्र में जाम में फंसने के कारण एक एंबुलेंस में मरीज की मृत्यु होने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करते हुए पुलिस अधीक्षक (क्राइम/यातायात) डॉ. जगदीश चंद्रा को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन


एसएसपी मीणा की ओर से बताया गया कि संबंधित एंबुलेंस शाम लगभग 6:30 बजे खैरना से रवाना हुई और लगभग 8:00 बजे के आसपास भीमताल अस्पताल पहुंची, जहां मरीज को लगभग 40 मिनट तक इलाज दिया गया। भीमताल से चिकित्सकों ने मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद लगभग 55 मिनट में एंबुलेंस उजाला सिग्नस हॉस्पिटल हल्द्वानी पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि एंबुलेंस के किसी स्थान पर विशेष रूप से जाम में फंसने या मरीज के इलाज में देरी होने के ठोस साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच में एंबुलेंस चालक, खैरना व भीमताल अस्पताल के चिकित्साकर्मी एवं मौके पर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें