फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 अंक सुधरी हल्द्वानी नगर निगम की स्वच्छता रैंकिंग

विज्ञापन
नगर निगम हल्‍द्वानी।
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैकिंग में हल्द्वानी नगर निगम की स्थिति दूसरी तिमाही में 11 अंक सुधरी है पहली तिमाही में निगम की रैंकिग 274 थी जबकि दूसरी तिमाही में रैंकिग 263 पहुंची है पिछले वर्ष ओवरऑल रैंकिग में निगम की रैंकिंग 350 थी।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण की पहली तिमाही में नगर निगम हल्द्वानी की रैंकिंग 274 थी जबकि अब दूसरी तिमाही में रैंकिंग कुछ हद तक सुधर कर 263 पर पहुंची है। जिसके चलते स्वच्छता में नगर निगम हल्द्वानी को 11 अंक अधिक मिले हैं। पिछले वर्ष की ओवरऑल रैंकिंग में नगर निगम हल्द्वानी की रैंकिंग 350 थी इससे भी इस बार रैंकिंग कुछ हद तक बड़ी हुई मानी जा रही है। रैंकिंग में काफी हद तक सुधार न होने के पीछे नगर निगम के पास कंपोस्ट प्लांट, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का न होना मुख्य कारण माना जा रहा है इसके साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण में भी नगर निगम पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रहा है। नालियों आदि की सफाई की व्यवस्था भी पूरी तरह से मजबूत नहीं है और सबसे बड़ा कारण स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता का अभाव होना है।
अधिकारी बोले
नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया का कहना है कि कंपोस्ट प्लांट, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए काम किया जा रहा है। नगर निगम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल का कहना है स्वच्छता सर्वेक्षण की दूसरी तिमाही में नगर निगम हल्द्वानी की रैंकिंग 263 है जो पहली तिमाही की अपेक्षा 11 अंक अधिक है। ओवरऑल सर्वेक्षण में रैंकिंग को और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें