फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाटो जोन में एक नवंबर से होगी सफारी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में एक नंवबर से पर्यटक सफारी करेंगे। फाटो जोन में सफारी के लिए प्रत्येक पाली में 40 जिप्सियां चलेंगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ कार्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में मालधन क्षेत्र में फाटो जोन खोलने को लेकर चर्चा की गई। विभाग ने बताया कि फाटो पर्यटन जोन की प्रत्येक पाली में 40 वाहन चलाने के साथ ही 200 जिप्सियों का रजिस्ट्रेशन होगा। इसमें 50 प्रतिशत वाहन मालधन के बेरोजगार युवकों के लिए आरक्षित होंगे। अगले चरण में 200 गाइडों के रजिस्ट्रेशन होंगे। पर्यटन जोन में प्रवेश शुल्क कॉर्बेट डे सफारी के अनुसार 950 रुपये ही होगा और जिप्सियों की निर्धारित दर 2500 रुपये करने पर सहमति बनी है। डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने कहा कि समय-समय पर पर्यटन हित और विभागीय नियमों के अंतर्गत निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, पूर्व राज्यमंत्री हरीश दफौटी, मालधन मंडल अध्यक्ष कमल किशोर, विधानसभा मीडिया प्रभारी नरेंद्र शर्मा, विधायक प्रतिनिधि (कॉर्बेट टाइगर रिजर्व) मदन जोशी, मनमोहन बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें