फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के युवक ने हैदराबाद में किया महापाप: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, कराया गर्भपात और भाग गया

Mon, 25 Dec 2023 01:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी एक युवक ने हैदराबाद में एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती को दवा खिलाकर गर्भपात कराकर रुद्रपुर भाग गया। हैदराबाद से रुद्रपुर पहुंची युवती ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
 
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर निवासी एक युवक ने हैदराबाद में दूसरे समुदाय की एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती को दवा खिलाकर गर्भपात कराया और मोबाइल बंद कर रुद्रपुर भाग गया।

विज्ञापन


हैदराबाद से पहुंची युवती ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। रविवार को हैदराबाद निवासी युवती ने कोतवाली पहुंची। दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात हैदराबाद में एक सैलून में काम करने वाले युवक से हुई थी। रुद्रपुर के वार्ड 15 पहाड़गंज निवासी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


उसकी बातचीत फोन पर युवक के परिजनों के साथ होती थी और युवक के भाई की रुद्रपुर में सैलून की दुकान है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें