नैनीताल घूमने जाने वाले पर्यटकों को ध्यान देने की जरूरत हैं। नैनीताल में दिल्ली की महिला पर्यटक से होटल बुकिंग के नाम पर पांच हजार की ठगी हो गई। महिला पर्यटक ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
नैनीताल में दिल्ली की महिला पर्यटक से होटल बुकिंग के नाम पर पांच हजार की ठगी का मामला सामने आया है। महिला पर्यटक ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मयूर विहार दिल्ली निवासी सीमा चौधरी अपने पति के साथ घूमने के लिए नैनीताल आई हुई हैं। रविवार की सुबह उन्होंने नैनीताल में एक ऑनलाइन बुकिंग साइट से मल्लीताल क्षेत्र में ओम कृष्ण गेस्ट हाउस नाम के होटल में कमरा बुक किया, जिसके लिए पांच हजार रुपये का अग्रिम भुगतान भी कर दिया।
इसके बाद जब नैनीताल पहुंचकर उन्होंने उस नंबर पर होटल की गूगल लोकेशन मांगी तो नंबर बंद हो गया। बुकिंग किए गए क्षेत्र में पूछताछ करने पर इस नाम का कोई होटल ही नहीं मिला। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि मामला साइबर ठगी का लग रहा है। शिकायत को साइबर सेल को हस्तांतरित कर दिया गया है।