फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई- प्रवेश के लिए 16010 बच्चों को भी मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश में आरटीई यानी शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2022-2023 के लिए 33672 सीटें आरक्षित रखी गईं थीं। 23 मई को लॉटरी सिस्टम से प्रदेश के 17662 बच्चों का आरटीई में चयन हुआ। चयन के उपरांत 16010 सीटें रिक्त रह गईं थीं, इन्हें भरने के लिए एक बार फिर आवदेन प्रक्रिया होगी। चयनित बच्चों को स्कूलों में प्रवेश देने की प्रक्रिया जारी है। अब तक 5968 बच्चे प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में प्रवेश ले चुके हैं। नैनीताल जिले के 1961 बच्चों का आरटीई में चयन हुआ था। 426 बच्चे विभिन्न स्कूलों में प्रवेश ले चुके हैं। हालांकि स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने से प्रवेश प्रक्रिया धीमी है।
विज्ञापन

इनसेट
आरटीई के तहत प्रदेश में अब तक हुए प्रवेश
जिला चयनित प्रवेश
अल्मोड़ा 789 620
बागेश्वर 213 146
चमोली 191 144
चंपावत 410 144
देहरादून 4346 982
हरिद्वार 2269 429
नैनीताल 1961 426
पौड़ी गढ़वाल 801 428
पिथौरागढ़ 598 305
रुद्रप्रयाग 82 03
टिहरी गढ़वाल 231 87
यूएस नगर 5404 2206
उत्तरकाशी 367 48
कोट
आरटीई के सत्र 2022-23 के लिए प्रदेश में 33672 सीटें आरक्षित हैं। इसके सापेक्ष 17662 बच्चों का लॉटरी सिस्टम से चयन कर लिया गया है। 16010 सीटें बची हैं। इन पर शीघ्र ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. मुकुल कुमार सती, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तराखंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें