फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औसत परिणाम नहीं देने वाले विद्यालयों की होगी समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस साल नैनीताल जनपद का बेहतर प्रदर्शन नहीं होने पर बुधवार को जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज ने खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक कर परिणाम को लेकर समीक्षा की। उन्होंने सभी बीईओ को विद्यालयों से बोर्ड परीक्षा के परिणामों का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम औसत नहीं रहा है उन विद्यालयों की समीक्षा की जाएगी। उन विद्यालयों में अगले साल की बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम के लिए रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि जुलाई में माध्यमिक स्तर के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ परीक्षा परिणाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। उन्होंने परीक्षा परिणाम बेहतर करने के लिए विभिन्न सुझाव दिए जाएंगे। विद्यालयों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार करने को कहा है। जुलाई में प्रधानाचार्यों के साथ परीक्षा को लेकर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें