फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी से दून जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, हंगामे पर उतरे यात्री

Wed, 08 Jul 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी डिपो की बस मंगलवार सुबह 20 यात्रियों को लेकर देहरादून के लिए निकली। कालाढूंगी में धमोला के पास तेज गति से जा रही कार ने बस को ओवरटेक किया ही था कि आगे ट्रक आ गया। इससे कार धीमी हुई और बस की साइड लग गई। इस पर यात्रियों ने हंगामा किया। आधे घंटे के बाद यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। डिपो एआरएम संजय पांडे ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। मामले में समझौता हो गया है।
विज्ञापन


-
रोडवेज की बसों को सीएनजी न मिलने से परेशान रहे यात्री
रोडवेज की अनुबंधित सीएनजी बसें सोमवार रात दिल्ली आनंद विहार में खड़ी रह गई। सीएनजी कंपनी का सर्वर न चलने के कारण कुमाऊं के काठगोदाम समेत अन्य मैदानी डिपो की बसों की टाइमिंग गड़बड़ा गई। इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश पंत ने बताया कि बीती रात दिक्कत हुई थी। बाद में नगद सीएनजी भराने के बाद बसें दिल्ली से रवाना हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें