हल्द्वानी। युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार दक्ष बनाने के लिए राजकीय आईटीआई को अपग्रेड किया जा रहा है। प्रदेश के 13 आईटीआई में चार अत्याधुनिक ट्रेड रोबोटिक, टेकमैम, मेट्रोनिक्स और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग/ऑटोमेशन इसी शिक्षा सत्र से शुरू किए जाएंगे।
बदलते समय के साथ उद्योगों में अब पारंपरिक तकनीकों की जगह ऑटोमेशन और आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल बढ़ गया है। इसे देखते हुए विद्यार्थियों को भी नई तकनीक में प्रशिक्षित करने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है। संस्थानों में आधुनिक लैब, उपकरण और प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है। इससे छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव भी मिल सकेगा। नए ट्रेड शुरू होने से छात्रों को उद्योगों में सीधे रोजगार के अवसर मिलने के आसार बढ़ेंगे।
इन संस्थानों से हो रही शुरूआत
देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी
कोट
सरकार का उद्देश्य आईटीआई से पास होने वाला हर छात्र स्किल्ड वर्कफोर्स बनाना है। नए ट्रेड शुरू होने से प्रदेश में औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। कंपनियों को स्थानीय स्तर पर ही प्रशिक्षित कर्मचारी उपलब्ध हो सकेंगे। नए ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
संजय कुमार, प्रशिक्षण निदेशक, आईटीआई